ससुराल वालों ने दो महिलाओं को निकाला
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया।
ससुराल वालों ने दो महिलाओं को निकाला
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।
खदरी गांव निवासी नीतू ने थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साढौरा के गांव सबीलपुर निवासी विशाल से जून 2018 में हुई थी। शादी में मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। परंतु विशाल व उसकी सास कमलेश शादी में मिले सामान से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे तंग किया जाने लगा। उसे कमरे में बंद करके पीटा जाता। यहां तक की जब वह पांच माह की गर्भवती थी तब भी उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन आरोपितों ने कमरे का ताला खोला। पिटाई से उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। कोर्ट ने थाना बूड़िया पुलिस को विशाल व कमलेश पर केस दर्ज करने के आदेश दिए।
मामले की जांच कर रहे ईएसआइ रमेश चंद्र ने बताया कि मां-बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच चल रही है।
उधर, ऊंचा चांदना निवासी रणजीत कौर ने थाना छप्पर पुलिस को बताया कि उसकी शादी अंबाला के प्रीत नगर निवासी सतिद्रपाल सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे सुसराल में दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मजबूर होकर उसने थाने में शिकायत दी।