Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के पौधे लगाने जरूरी: कश्यप

वन एवं शिक्षा मंत्री कवंरपाल व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को उनके निवास पर पौधे भी भेंट किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:50 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के पौधे लगाने जरूरी: कश्यप
पर्यावरण संरक्षण के पौधे लगाने जरूरी: कश्यप

संवाद सहयोगी, जगाधरी : पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाने की आवश्यकता है। अगर हम अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ व अन्य विशेष अवसरों पर पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करेंगे तभी पृथ्वी को बंजर होने से बचाया जा सकता है। उक्त शब्द प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कश्यप ने कहे। उन्होंने वन एवं शिक्षा मंत्री कवंरपाल व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को उनके निवास पर पौधे भी भेंट किए। कश्यप ने कहा कि इस बार पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता विषय चुना गया है। प्रकृति के निर्माण और इसके अस्तित्व के लिए जैव विविधता की प्रमुख भूमिका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कारगर कदम उठा रहा बोर्ड

loksabha election banner

कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बोर्ड की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। समय-समय पर फैक्टरी संचालकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही उन्हें फैक्टरी परिसर में पौधेरोपित कर उनकी देखभाल करने कि हिदायत दी जाती है। क्रशर जोन में भी पौधे रोपित कर हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.