Move to Jagran APP

सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो पार्टी का विस्तार होगा : बराला

भाजपा में हर कार्य के लिए कार्यकर्ता हैं। हर कार्यकर्ता के लिए कार्य हैं। सभी प्रकोष्ठ मोर्चा एवं विभागों के जिला संयोजक मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करें। पार्टी के काम का विस्तार करें। अगर सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो पार्टी का विस्तार होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 07:47 AM (IST)
सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो पार्टी का विस्तार होगा : बराला
सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो पार्टी का विस्तार होगा : बराला

संवाद सहयोगी, जगाधरी : भाजपा में हर कार्य के लिए कार्यकर्ता हैं। हर कार्यकर्ता के लिए कार्य हैं। सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा एवं विभागों के जिला संयोजक मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करें। पार्टी के काम का विस्तार करें। अगर सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो पार्टी का विस्तार होगा। प्रत्येक विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चे का जिला संयोजक भाजपा की गतिविधियों पर ध्यान दें। उन्हें किस प्रकार से बढ़ाया जाए और जनता को किस प्रकार भाजपा के साथ जोड़ा जाए। सरकार हर वर्ग के लिए नीतियां बना रही है। उक्त शब्द पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहे। जगाधरी पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा के सभी मोर्चे, प्रकोष्ठों एवं विभागों की बैठक को वह बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इसमें विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला प्रभारी सरस्वती हेरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की। उनके साथ जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग भी थे। मन की बात बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनें :

loksabha election banner

जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच ने कहा कि हर बूथ पर त्रिदेव का गठन हो। पन्ना प्रमुख, बीएलए 2 व बूथ अध्यक्ष की समितियां बनाई जाए। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अपनी भूमिका तय करें। जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी के सदस्य हर महीने में प्रधानमंत्री के मन की बात बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अवश्य सुनें। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पार्टी के जिला कार्यकारिणी, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों का गठन हो चुका है। सरकार व भाजपा संगठन द्वारा जिस कार्य की ड्यूटी जिला संगठन की लगाई जाती है। वह कार्य तुरंत प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। आगे भी प्राथमिकता के आधार पर होगा। जिला कार्यालय में बैठक के बाद चेयरमैन सुभाष बराला ने प्रवास के दौरान दोपहर को जगाधरी में भाजपा मंडल महामंत्री प्रियंका शर्मा के बूथ पर गए। वहां भाजपा सदस्यों के साथ बैठक की। कार्यक्रम की सूचना पर पार्टी के कार्यालय पर किसान भी पहुंचे। उन्होंने वहां पर नारेबाजी की। पुलिस ने उनको समझाया कि कार्यक्रम खत्म हो चुका है। बाद में किसान चले गए। ये रहे मौजूद :

इस मौके पर निश्चल चौधरी, मुकेश दमोपुरा, धर्म सिंह मट्टू, पुनीत बिदल, इरफान खान, सुलेख चंद , प्रीति जौहर, विक्रम हड़तान ओमपाल, विभा गुप्ता, ऊमा पराशर, सुशील मित्तल खदरी, ऋषिपाल सैनी,राहुल गढ़ी बंजारा व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.