दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
महावीर कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में सहारनपुर के राजभवन किशनपुरा निवासी उमेश पपनेजा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
महावीर कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में सहारनपुर के राजभवन किशनपुरा निवासी उमेश पपनेजा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले उसे हर समय ताने देते रहते। जब उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने से इंकार कर दिया। जिस पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पति व अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया गया।
उधर, गांव मंडौली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नीलोखेड़ी निवासी रूपेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप