Move to Jagran APP

रेट में बढ़ोतरी न हुई तो 11 को किसान जलाएंगे गन्ने की होली

भाकियू की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मंडल प्रधान नरपत राणा की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शुगर मिल चले करीब दो सप्ताह हो गए हैं। सरकार ने गन्ने के रेट के बारे में आज तक निर्णय नहीं लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:00 AM (IST)
रेट में बढ़ोतरी न हुई तो 11 को किसान जलाएंगे गन्ने की होली
रेट में बढ़ोतरी न हुई तो 11 को किसान जलाएंगे गन्ने की होली

जासं, जगाधरी : भाकियू की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मंडल प्रधान नरपत राणा की अध्यक्षता में हुई। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शुगर मिल चले करीब दो सप्ताह हो गए हैं। सरकार ने गन्ने के रेट के बारे में आज तक निर्णय नहीं लिया। यदि इस बारे सरकार ने जल्दी ही निर्णय नहीं लिया तो 11 दिसंबर को गन्ना कमिश्नर कार्यालय पंचकूला में गन्ने की होली जलाई जाएंगी। 1 जनवरी से हरियाणा में संपूर्ण कर्जा मुक्ति आंदोलन शुरू होगा। मुख्यमंत्री के जिला करनाल में किसान गिरफ्तारी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि नई सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के हित की बात करेंगे।

prime article banner

किसानों ने मजबूरन कड़ा फैसला लेकर सरकार आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। यह लड़ाई अब जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों के महाराष्ट्र सरकार की तरह संपूर्ण कर्जा माफ करे, दिल्ली सरकार की तरह तीन सौ यूनिट बिजली किसानों को फ्री दी जाए और गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विटल दिया जाए। उन्होंने कहा हरियाणा के हर जिला में महिला प्रधान और युवा प्रधान भी जल्द बनाया जाए।

जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जल्दी ही पूरे जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। महिला प्रधान और युवा प्रधान जल्दी बनाए जाएंगे। गांव-गांव जाकर कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने सभी जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि 11 तारीख के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें। गन्ना किसानों की संख्या बहुत है। मौके पर विजय मेहता प्रदेश महासचिव, मेनपाल बुड्ढा प्रदेश सचिव, अमर सिंह टांटकी मंडल महामंत्री, रूपचंद प्रधान अंबाला, जयपाल चमरौडी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.