Move to Jagran APP

यमुनानगर में बच्चे के लिए पति, सास व ननद ने विवाहिता का ननदोई से करवाया दुष्कर्म

20 वर्षीय महिला के पति सास व ननद ने उसे कहा कि वह ननदोई संबंध बना ले। महिला ने मना किया तो उसे जबरन ननदोई के साथ कमरे में बंद कर दिया गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:45 AM (IST)
यमुनानगर में बच्चे के लिए पति, सास व ननद ने विवाहिता का ननदोई से करवाया दुष्कर्म
यमुनानगर में बच्चे के लिए पति, सास व ननद ने विवाहिता का ननदोई से करवाया दुष्कर्म

जेएनएन, यमुनानगर। एक महिला की ननद के बच्चेे नहीं हो रहे थे। बस फिर क्या था ससुराल वालों ने महिला से ऐसी मांग कर दी जो समाज को शर्मशार कर देने वाली है। दरअसल, 20 वर्षीय महिला के पति, सास व ननद ने उसे कहा कि वह ननदोई संबंध बना ले। जो बच्चा पैैैैदा होगा वह ननद को देना होगा। महिला ने मना कर दिया। इस पर एक दिन सास, पति व ननद ने महिला को ननदोई के साथ कमरे में बंद कर दिया। ननदोई ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर उससे दुष्कर्म करने लगा। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में अपने पति, सास व छोटी ननद के साथ रहती है। उसकी बड़ी ननद का पति कांसापुर क्षेत्र निवासी उनके घर पर आता रहता था। कुछ दिन पहले उसके पति, सास व ननद ने उससे कहा कि शादी के बाद उसके ननदोई के पास कोई बच्चा नहीं है, इसलिए वह ननदोई के साथ शारीरिक संबंध बना ले। इसके बाद जो बच्चा पैदा होगा वो ननदोई को दे देना। इसके बदले में ननदोई उसे एक घर खरीद कर दे देगा, परंतु उसने उनकी बात मानने से मना कर दिया।

महिला ने बताया कि छह फरवरी को ननदोई उनके घर पर आया। तब वहां पर उसका पति, सास व ननद भी मौजूद थीं। तीनों ने साजिश के तहत उसे व ननदोई को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। इस दौरान ननदोई ने उसके साथ कमरे में दुष्कर्म किया। ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी और को बताई तो वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह ससुराल वालों की मौजूदगी में कई बार घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने सारी बात अपने मायके वालों को बताई जिन्होंने थाने में शिकायत दी।

मामले की जांच कर रही थाना शहर यमुनानगर की हेड कांस्टेबल शिमला ने बताया कि पीडि़ता ने अपने ननदोई, सास, पति व ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.