सबूतों के अभाव में दहेज हत्या का आरोपित पति बरी
सबूतों के अभाव दहेज हत्या के आरोपित पति को फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज पायल बंसल ने बरी कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:19 AM (IST)
संस, जगाधरी : सबूतों के अभाव दहेज हत्या के आरोपित पति को फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज पायल बंसल ने बरी कर दिया है।
शहर पुलिस जगाधरी ने 11 मई, 2018 को रवि के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस को मृतका के भाई ने बताया था कि उसने अपनी बहन की शादी मार्च, 2018 में रवि से की थी। शादी के कुछ समय बाद उसने होंडा सिटी कार की डिमांड शुरू कर दी। डिमांड पूरी न होने पर उन्होंने उसकी बहन को तंग करना शुरू कर दिया। 11 मई, 2018 को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब वे उसकी ससुराल पहुंचे, तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें