हुडा की सीबीआइ जांच पर तंवर बोले, सभी को रामनवमी की बधाई
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की एक के बाद एक हो रही सीबीआइ जांच पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर चुप्पी साध गए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की एक के बाद एक हो रही सीबीआइ जांच पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर चुप्पी साध गए। उन्होंने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। सवाल के जवाब में इतना जरूर कहा कि सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत बधाई। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रविवार को जगाधरी विधानसभा में पूर्व कांग्रेस महामंत्री भूपाल ¨सह भाटी की ओर से आयोजित परिवर्तन रैली में पहुंचे थे। इसके बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के कार्यकाल में रोहतक और सोनीपत में अधिग्रहण की जांच सरकार ने सीबीआइ को दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए तंवर ने कहा कि दिल्ली का सबसे ज्यादा नुकसान केजरीवाल ने किया है। वे एक ऐसे नेता हैं, जो पहले आरोप लगाते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं। इसलिए लोग उन्हें छोटा मोदी कहने लगे हैं, क्योंकि जब प्रधानमंत्री मोदी को लोग आज तक नहीं समझ पाए तो केजरीवाल को क्या समझ पाएंगे। वे आज हिसार में रैली कर रहे हैं, जहां पर पहले से ही पानी की कमी है, जबकि गत वर्ष उन्होंने कहा था कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं है। इसलिए जनता उनसे पूछेगी कि आज वे क्या मुंह लेकर उनके सामने आए हैं। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के बयान पर अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। हम किसी से भी समझौता नहीं करेंगे। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अकेले ही लड़ेगी।