मेधावी छात्रों को स्कॉरशिप देकर किया सम्मानित
अटल सेवा केंद्र बहरामपुर में अटल मानव सेवा संस्थान बहरामपुर की ओर से 14 गांवों के मेधावी छात्रों को वेलकम स्कॉलरशिप दी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अटल सेवा केंद्र बहरामपुर में अटल मानव सेवा संस्थान बहरामपुर की ओर से 14 गांवों के मेधावी छात्रों को वेलकम स्कॉलरशिप दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी नरेश कंबोज दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कांबोज ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य के लिए हर प्रकार से सहायता की जाएगी। विशिष्ट अतिथि प्लाई बोर्ड एसोसिएशन के प्रधान व प्रसिद्ध उद्योगपति सतीश चौपाल ने संस्था को ?21000 की मदद की। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल साबापुर, ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय लापरा के बच्चों ने देश भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर चौधरी बानूराम, नया गांव के सरपंच पृथ्वी सिंह, फतेहपुर गांव के सरपंच छोटू राम, गांव बहरामपुर के सरपंच प्रजेश कुमार,गांव कैत के सरपंच मोहम्मद बिलाल,ललित कांबोज,रेनू कांबोज, राकेश सैनी, अमरदीप सरो, मेहर चंद धीमान, अश्विनी शर्मा, तेजभान, पारस शर्मा, रविद्र कंबोज, पवन कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।