आखिरी बार प्रेमिका से की बात, फिर भी शादी से किया इनकार; वीडियो कॉल पर ही फंदे से लटकर युवक ने दी जान
यमुनानगर में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर 25 वर्षीय युवक विकास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ...और पढ़ें
-1791846102048_m.webp)
शादी से इनकार करने पर युवक ने दी जान। फाइल फोटो
HighLights
प्रेमिका के शादी से इनकार पर युवक ने आत्महत्या की।
मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा, वीडियो कॉल जारी थी।
पुलिस ने युवती के खिलाफ बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक उसकी मां ने उसे देखा, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव मुंडा माजरा निवासी 25 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। स्वजनों ने पुलिस को शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि युवती के कारण ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने फिलहाल बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की है। मृतक के मामा, टेही निवासी हरिचंद ने बताया कि विकास का काफी समय से एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अब उससे शादी करना चाहता था। इस बारे में उसने युवती से बात की तो उसने इन्कार कर दिया। युवती इस समय हिमाचल प्रदेश के काला आंब में नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
रविवार शाम को विकास उससे वीडियो काल पर बात कर रहा था और शादी के लिए कह रहा था, लेकिन युवती ने मना कर दिया। कुछ देर बाद विकास की मां मामकौर कमरे में पहुंची तो वीडियो काल अब भी चल रही थी। उसने मोबाइल उठाकर युवती से बात की तो युवती ने कहा कि विकास अपसेट है, वह कुछ कर न ले। यह सुनकर मां तुरंत दूसरे कमरे में गई तो विकास फंदे से लटका हुआ मिला।
इकलौता बेटा, पिता की हो चुकी मौत
विकास परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मां ने रोते हुए बताया कि बेटे का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ अगस्त को बेटे के जन्मदिन पर भी वह आई थी, तब भी शादी की बात हुई थी।
आरोप है कि युवती का पहले भी एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था और शादी तय हो गई थी, लेकिन शादी से एक सप्ताह पहले उसने इन्कार कर दिया था। मां ने बताया कि बेटे को काफी समझाया और उसके रिश्ते के लिए कई जगह बात भी चलाई, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। लगातार समझाने के बावजूद उसने यह कदम उठा लिया।
