पेड़ के सहारे तो कही, तारों पर टिके नजर आए बिजली के पोल
बिजली निगम की लापरवाही से कही जगह पोल तिरछे हो रहे हैं। कई तार लटके है। जागरण ने निगम की व्यवस्था को देखने के लिए मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। इनके दूर नहीं होने से बिजली घंटों गुल रहती है। कहीं पेड़ के सहारे तो कहीं घर की छत से पोल टीके नजर आए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम की लापरवाही से कही जगह पोल तिरछे हो रहे हैं। कई तार लटके है। जागरण ने निगम की व्यवस्था को देखने के लिए मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। इनके दूर नहीं होने से बिजली घंटों गुल रहती है। कहीं पेड़ के सहारे तो कहीं घर की छत से पोल टीके नजर आए। हर शनिवार को एक फीडर बंद रहता है, जिससे मरम्मत कार्य होता है। ऐसा दावा बिजली निगम की ओर से किया जाता है, जबकि शहर के लोगों का कहना है कि बिजली निगम से इस ओर ध्यान देने की मांग भी की गई, लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं हो सका। 11:10 बजे बिलासपुर जगाधरी मार्ग
यहां बिजली के पोल गिरे नजर आए। ये सड़क पर नहीं, बल्कि पेड़ के सहारे रुके थे। राहगीर विजय ने बताया कि कई दिन से बिजली के ये पोल इसी स्थिति में हैं। इनकी शिकायत बिजली निगम से की गई। उनकी ओर से इनको ठीक करने में रुचि नहीं दिखाई गई। इस मार्ग पर बिजली के तार भी लटके हैं। हवा के साथ अक्सर गिर जाते हैं। हादसे का डर रहता है। इसी मार्ग पर जेल के नजदीक एक पोल तिरछा लगा है। 12:15 बजे इंदिरा कॉलोनी
यहां लगे बिजली के पोल से तार गायब मिली। यहां मौजूद लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस तार के सहारे पोल को रोका गया था। किसी ने तार को काट दिया। इससे उनको डर है कि कहीं ये पोल गिर न जाए। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों से की। गौर नहीं किया गया। निगम की लापरवाही यहां के लोगों पर भारी पड़ सकती है। 1:20 बजे आजाद नगर
आजाद नगर की गली नंबर दो तारों का जाल फैला है। छतों के नजदीक से तार गुजर रहे हैं। मकान मालिक पवन ने बताया कि तारों को दूर करने की शिकायत निगम से एक नहीं कई बार की। शिकायत पर केवल इतना गौर हुआ कि तार ठीक नहीं हुई। मौका करने दो कर्मी आए। हर बार यही कह गए कि जल्दी ठीक हो जाएगी। वास्तविक में कुछ नहीं हुआ। तार दूर करने का इंतजार आज भी है। 1.45 बजे प्यारा चौक
शहरवासी मदनमोहन, विवेक, विशाल का कहना है कि बिजली जिदगी की जरूरत है। इन दिनों भी बिजली कई बार गुल रहती है। तार तो इतने नीचे है कि किसी के सिर से टकरा जाने का डर रहता है। इनको ऊंचा करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कोई अमल नहीं हुआ। एक बार दो कर्मी आए थे। दोबारा वे भी दिखाई नहीं दिए।