Move to Jagran APP

मकर सक्रांति पर हुए हवन, लोगों में बांटा खिचड़ी का प्रसाद

मकर सक्रांति वीरवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM (IST)
मकर सक्रांति पर हुए हवन, लोगों में बांटा खिचड़ी का प्रसाद
मकर सक्रांति पर हुए हवन, लोगों में बांटा खिचड़ी का प्रसाद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

मकर सक्रांति वीरवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने इस अवसर पर हवन किए। वहीं बाजारों में लोगों को प्रसार वितरित किया गया। हजारों लोगों ने दुकानदारों व लोगों द्वारा लगाए गए स्टाल में प्रसाद ग्रहण किया।

जनता धर्मार्थ सेवा दल ने रेलवे स्टेशन रोड पर महावीर चौक से पहले प्रसाद वितरित किया। सेवा दल के प्रधान सुधीर अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दलीप कुमार, हरि, अंकित गुप्ता, कृष्ण लाल, विनोद भाटिया ने बताया कि हर वर्ष सेवा दल की तरफ से मकर सक्रांति के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। परंतु इस बार कोरोना वायरस के चलते नियमों की पालना करते हुए प्रसाद वितरित किया जा रहा है। अमरपुरी कालोनी में हुआ हवन :

वहीं, अमरपुरी कालोनी में श्रीराम धर्मशाला न्यास ने मकर संक्रांति पर हवन व कीर्तन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक सेवाराम ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यह पर्व हमारी संस्कृति का अटूट अंग है। इस दिन सूर्य दक्षिणायण से छह मास बाद उत्तरायण में प्रवेश करता है। सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन से अंधकार कम होने लगता है। इसके बाद खिचड़ी का लंगर बरताया गया। मौके पर राजेश धीमान, उषा देवी, राकेश शर्मा, सतपाल शर्मा, अमन जोशी, संजीव शर्मा, कुलविद्र, लक्षमण, पार्षद शिवराम, मनीष पंडित, मनोज राणा, विक्रम राणा, विश्वजीत राणा व रमेश माहेश्वरी मौजूद रहे। स्कूल में स्टाफ ने मनाई मकर सक्रांति :

संस, रादौर : उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल में भी मकर सक्रांति पर हवन किया गया। विद्यालय के प्रिसिपल रमन शर्मा ने कहा कि मकर सक्रांति का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के समय-काल (सक्रांति) को ज्योतिष, अध्यात्म व खगोल विज्ञान अतिविशिष्ट पल बताता है। वहीं, विज्ञान सूर्य की इस दशा-दिशा का कृषि,जलवायु, मौसम, स्वास्थ्य, परिस्थितिक विविधता, किरणों के प्रभाव व उष्मा बजट की दृष्टि अध्ययन कर आंकलन प्रस्तुत करता है। रमन शर्मा ने जरूरतमंदों को गर्म कंबल भेंट किए। मौके पर सुशीला जोली, सुशीला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सीमा धीमान, ईशा वर्मा, विम्मी खुराना व अमित शास्त्री मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.