पूर्व राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव ठसका खादर का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कर्णदेव कांबोज ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों को गिनाते हुए कहा कि इस वर्ष में बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़े फैसले किए गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से धारा 370 व 35ए का हटाया जाना राम मंदिर का निर्माण सीएए को लागू करना तथा तीन तलाक बिल शामिल हैं। उन्होंने प्रदे
संवाद सहयोगी, रादौर : पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव ठसका खादर का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कर्णदेव कांबोज ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों को गिनाते हुए कहा कि इस वर्ष में बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़े फैसले किए गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से धारा 370 व 35ए का हटाया जाना, राम मंदिर का निर्माण, सीएए को लागू करना व तीन तलाक बिल शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकरी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। प्रदेश सरकार जिस प्रकार से पानी बचाने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए मक्के की खेती को प्राथमिकता देने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। जिस प्रकार सरकार ने लगभग सभी चाइनीज मोबाइल एप को भारत में बैन कर दिया है। उसी प्रकार हमें भी अपने देश में निर्मित वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। मौके पर सतीश कुमार, निर्मल सिंह, ओम सिंह, दलबीर सिंह, बलिद्र सिंह, कृष्ण चंद सैनी, संदीप कुमार, सतपाल, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह, ईश्वर चंद मौजूद थे।