सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगा युवा : शेरवाल
संवाद सहयोगी साढौरा हल्का के दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए जजपा नेता डॉ. कुसुम श
संवाद सहयोगी, साढौरा : हल्का के दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए जजपा नेता डॉ. कुसुम शेरवाल ने सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी पार्टियों को छोड़ कर लोग जजपा में शामिल हो रहे हैं। वे प्रदेश का भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग दुष्यंत चौटाला के साथ हैं और हम उस नेता को पसंद करते हैं जो प्रत्येक वर्ग की आवाज को लोकसभा में उठाता है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ही होंगे। युवा पीढ़ी ने ही देश की सत्ता परिवर्तन किया था उसी तरह हरियाणा की सत्ता परिवर्तन करने में युवा अहम भूमिका निभाएगा।
बीजेपी सरकार आपस में भाईचारा तोड़ने का काम करती है। प्रदेश में कभी जातीय दंगे नहीं हुए थे लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि नई उम्मीद व नई सोच के साथ जजपा पार्टी का साथ दे ताकि प्रदेश का विकास हो। नया हरियाणा बनाने के लिए जजपा का गठन किया है। युवा किसान, मजदूर, दलित, कमेरे, महिलाओं के सम्मान में जजपा हर मुमकिन प्रयास करेगी। इस मौके पर उनके साथ गुलाब सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र आर्य, परमजीत प्रभोली, जंगा राम, रमेश अहड़वाला, धर्मा रामपुर, सुरेंद्र, रिकू, सुखबीर, रणधीर, सुखदेव, दिलबाग सिंह राठी, तरसेम, श्योराम मौजूद रहे।