योग से स्वस्थ रहता है शरीर : अमन
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अष्ट विनायक पब्लिक स्कूल खरकाली में योग शिविर का आयोजन करवाय
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अष्ट विनायक पब्लिक स्कूल खरकाली में योग शिविर का आयोजन करवाया गया। योग शिविर का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने किया। ¨प्रसिपल आशा चौधरी ने योग शिविर का महत्व बताते हुए कहा कि योगासन तथा योगिक क्रियाओं से हमारी शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक उन्नति होती हैं। योगश्चितवृत्तिनिरोध: अर्थात चित्त अर्थात मन की वृत्तियों को नियंत्रित करना ही योग हैं। योग के माध्यम से मन, जी अति चंचल होता हैं वश में किया जा सकता हैं। योगा जहां मनुष्य को शारीरिक एवं बौद्धिक स्वास्थ्य प्रदान करता है, वहीं दीर्घायु प्रदान करता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगा का विशिष्ट महत्व ²ष्टिगोचर होता है। विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर उन्नत हो इसके लिए योगासन अति अनिवार्य हैं। शिविर में में अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम योगिक क्रियाएं प्रतिदिन कराई जाती है, जिससे कि विद्यार्थियों भविष्य में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।