संदिग्ध हालात में दो लोग लापता
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संदिग्ध परिस्थितियों में जिला से दो लोग लापता हो गए। परिजनों ने उ
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संदिग्ध परिस्थितियों में जिला से दो लोग लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
गांव संखेड़ा निवासी ईश्वर ¨सह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा 50 वर्षीय राम किशन करीब दो माह पहले बाहर गया था मगर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसके चाचा का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, गांव नाहरपुर निवासी महावीर ने बताया कि उसका लड़का रा¨जद्र 11 दिसंबर को बाजार में कुछ सामान लेने गया था। लेकिन घर पर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।