पुलवामा के शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी, रादौर : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड रादौर के बैनर तले रिटायर्ड
संवाद सहयोगी, रादौर : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड रादौर के बैनर तले रिटायर्ड कर्मचारियों ने सीआरपीएफ के जवानों की पुलवामा में शहीदी पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में सरकार से मांग की गई कि सरकार कश्मीर समस्या का राजनैतिक तथा कूटनीतिक आधार पर हल निकाले। वरना हमारे जवान इसी प्रकार से अपना बलिदान देते रहेंगे। ऐसी घटनाएं पहले भी पठानकोट व उड़ी में हो चुकी है। खंड प्रधान लालचंद कांबोज व प्यारे लाल तंवर ने कहा कि सरकार इस बारे ठोस कार्रवाई करे। कर्मचारियों ने विधायक श्याम ¨सह राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर सुभाष, अमरनाथ, कुलदीप शर्मा, मोहन शांडिल्य, सुरेंद्र मोहन, मेवा ¨सह, बीर ¨सह सैनी, नाथीराम मौजूद रहे।
उधर, शहर के खेड़ा मोहल्ला वार्ड नंबर पांच में लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट की। स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अखिल भारतीय मौर्या महासभा के जिला प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि देश के वीर जवानों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी है। देश वीर जवानों का हमेशा कर्जदार रहेगा। इस अवसर पर हितेश सैनी, जो¨गद्र सैनी, जगन चौहान, विशाल बकाना, संदीप बकाना, र¨वद्र सैनी, अनिल सैनी मौजूद थे।
वहीं, आर्य समाज मंदिर में श्रद्धांजलि सभा में आर्य समाज, स्वदेशी जागरण मंच, सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्था के सदस्यों ने हवन-यज्ञ कर सभी के लिए सुख-शांति की कामना की। सदस्यों ने दिवंगत वीर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस अवसर पर धनपत सैनी, साहिल आर्य आदि ने कहा कि आतंकवादियों ने देश के वीर सैनिकों पर हमला कर देश की एकता व अखंडता को खतरा पैदा किया है। इस प्रकार की घटनाएं देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमें इसका मुहतोड़ जवाब देना है। देश के वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुती देकर देश की रक्षा कर रहे है। हमें उन पर सदा गर्व रहेगा। इस अवसर पर धनपत सैनी, साहिल आर्य, सन्नी आर्य, ज्ञान ¨सह कांबोज, सुशील बत्रा, मास्टर किरण पाल, अर¨वद रोहिल, डॉ. निर्मल विश्वास, प्रदीप चौधरी, रमेश आर्य, राजेश कांबोज, वचन पाल आर्य, अनिल सैनी मौजूद थे।