किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार भजनों पर झूमे श्रद्धालू
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की तरफ से सरोजिनी कॉलो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की तरफ से सरोजिनी कॉलोनी में मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल के नजदीक 174वां संकीर्तन भंडारा आयोजित किया गया। यमुनानगर में पहली बार हुए खाटू श्याम के संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई। आयोजक रमेश गुप्ता परिवार ने श्याम पूजन में भाग लिया। इस मौके पर पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और श्याम जी से प्रार्थना की गई। कैथल के गायक बहादुर सैनी ने मधुर भजन सुना कर समां बांधा।
श्री श्याम जी के भजनों में- कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आणो है., देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार., और किसने सजाया खाटू वाले को बनड़ा बनाया खाटू वाले को इत्यादि भजन सुनाए गए, जिस पर श्रद्धालू झूम उठे। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्याम गाथा में बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके बारे में विख्यात है कि आज भी वे माता को दिए वचन के अनुसार इस संसार में हारने वाले इंसान का साथ देते है। इनके दरबार में जो हार कर जाता है, जीत कर वापस आता है। कथा के बीच-बीच में भक्तों ने तीन बाणधारी की जय व अहिल्यावती के लाल की जय इत्यादि पवित्र जयकारा लगाया। अगला 176वां खाटू श्याम संकीर्तन रविवार 17 फरवरी को इंद्री व 20 फरवरी बुधवार को पंचकूला में होगा। श्याम जी की आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सचिव पवन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, लाल चंद शर्मा, शिव कुमार कौशिक, शिव प्रकाश वैद्य, र¨वद्र शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, चंद्रमौली गौड़, रमन कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गर्ग, शगुन चंद, जिले ¨सह, जीके वर्मा, शेष शर्मा, मुंशी राम, मंगल ¨सह, राकेश शर्मा, संदीप गोयल, नंदलाल गुप्ता, प्रवीन गोयल, विशाल और कक्कल सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।