ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियां बताई
संवाद सहयोगी, रादौर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेंद्र राणा ने हल्का रादौर के गा
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 08:07 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 08:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेंद्र राणा ने हल्का रादौर के गांव चमरोड़ी, रादौरी, बकाना, नागल, छारी, नगला साधान का दौरा कर ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। भूपेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है जो किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम न देकर किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। कांग्रेस राज में किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिलते थे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। मौके पर बलवान चेयरमैन गोलनपुर, पूर्व सरपंच वेदपाल, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, सरपंच जरनैल ¨सह वाल्मिकि, नाथीराम, ओमप्रकाश बकाना, संजू, सुशील कुमार, सोनी मास्टर, परमजीत ¨सह, मंगत राम जोगी, धर्मवीर सैनी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें