Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय खेल शुरू, रोहतक के मनोज को पहला व यमुनानगर के ध्रुव को तीसरा स्थान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 53वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को तेजल

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 12:23 AM (IST)
राज्यस्तरीय खेल शुरू, रोहतक के मनोज को पहला व यमुनानगर के ध्रुव को तीसरा स्थान
राज्यस्तरीय खेल शुरू, रोहतक के मनोज को पहला व यमुनानगर के ध्रुव को तीसरा स्थान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 53वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को तेजली खेल परिसर में शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में भारोत्तोलन मुकाबले में लड़के एवं लड़कियां दोनों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन नौ सितंबर को होगा।

loksabha election banner

आनंद चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेलों को खेल की भावना से ही खेले व इसका आनंद उठाएं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति का शुरू की है। जिसके तहत खिलाड़ियों को अच्छी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को अच्छे पदों पर भी नवाजा जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्यस्तर के खेलों में पहुंचने के लिए बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने खेल ध्वज फहरा कर खेलों को आरंभ करने की विधिवत घोषणा की। मौके पर अनुप कोठियाल, सुशील गुलाटी, विशाल ¨सघल, अनिल शर्मा, राजेश पोसवाल, जगमाल ¨सह, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी, रामकुमार, अशोक शर्मा, सतेंद्र गिल, रोशन देवी, जंगी राम, सुखचैन ¨सह, सुरजीत ¨सह, प्रवीण कुमार, मधु, कृष्ण कुमार, किरण वधान, योगेंद्र शर्मा, राजकुमार, रेणू ढांडा, दुर्गेश, शशिबाला, परनेश, राहुल, अवतार ¨सह, विकास गेरा, मोहन लाल व अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। पहले दिन के खेल परिणाम :

पहले दिन हुए मुकाबलों में 49 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों के अंडर-17 मुकाबलों में रोहतक के मनोज ने पहला, झज्जर के राहुल ने दूसरा व यमुनानगर के ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों में रोहतक की पायल ने पहला, करनाल की पायल ने दूसरा, यमुनानगर की गायत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 45 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों में रोहतक की प्रीति ने पहला, झज्जर की सोनाक्षी ने दूसरा व सोनीपत की यातना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम भारवर्ग में अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में झज्जर की भावना ने प्रथम, भिवानी की मधुबाला ने द्वितीय व अंबाला की अनुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.