सीनियर और डिप्टी मेयर का चयन 25 को, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते
भाजपा अभी तक तय नहीं कर पाई दोनों पदों के लिए नाम का चयन जागरण संवाददाता, यमुनानगर : न
भाजपा अभी तक तय नहीं कर पाई दोनों पदों के लिए नाम का चयन जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम के सीनियर और डिप्टी मेयर का चयन 25 फरवरी को होगा। दोनों के चयन के लिए शहरी और स्थानीय निकाय विभाग ने तारीख की घोषणा कर दी है। तारीख की घोषणा होते ही पार्षदों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई है और गठजोड़ में लग गए हैं। भाजपा पार्षदों में दोनों ही पदों के लिए मारामारी है। आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा पार्षद इन पदों के लिए दिनरात आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। 22 में से 13 भाजपा के पार्षद
इस वक्त नगर निगम में भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है। 22 में से भाजपा के 13 पार्षद जीत कर आए थे। ये तो तय है कि सीनियर और डिप्टी मेयर भाजपा का ही होगा, लेकिन भाजपा के लिए इन पदों के लिए किसी पार्षद का नाम फाइनल करना इतना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि पार्टी ने अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए दोनों पदों के लिए पार्षदों का चयन करना चाहती है। नगर निगम में यह है स्थिति
ज्ञात हो कि मेयर मदन चौहान पिछड़ा वर्ग से हैं। इसलिए कयास लगाया जा सकता है कि सीनियर व डिप्टी मेयर के पदों पर वैश्य, अनुसूचित जाति, पंजाबी और अन्य वर्गों से जीतकर आए पार्षदों को ही विराजमान किया जाएगा। वैसे इन पदों के लिए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर की पत्नी भावना, रानी कालड़ा, प्रवीण शर्मा, पूर्व पार्षद कर्मबीर गोंदवाल की पत्नी कुसुमलता, पूर्व पार्षद नीरज राणा की पत्नी रेखा राणा, प्रीति जौहर, प्रवीण शर्मा समेत कई पार्षद कतार में हैं। लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी जगाधरी व रादौर विधानसभा में दिखाई दे रही है। इसके पीछे राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यमुनानगर विधानसभा से मेयर जीत चुके हैं। अब जगाधरी विधानसभा से दूसरी पार्टी से आए वार्ड दो से पार्षद प्रवीण शर्मा व वार्ड छह से दूसरी बार जीतकर आई प्रीती जौहर और रादौर विधानसभा के वार्ड 19 से पार्षद ऊषा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। बड़े नेताओं के संपर्क में पार्षद
जैसे ही सीनियर और डिप्टी मेयर के चयन की तारीख की घोषणा हुई उसी समय पार्षदों ने अपने-अपने विधायकों और पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया। वैसे तो इसके लिए जोड़-तोड़ मेयर के शपथ ग्रहण के दौरान ही शुरू हो गया था। बड़े नेताओं अलावा दावेदार पार्टी के अन्य पार्षदों को भी अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, क्योंकि चयन के लिए इन पार्षदों की सहमति होना जरूरी है। कयास ये भी लगाया जा रहा है कि सहमति नहीं होने पर दावेदार विरोध भी कर सकते हैं। अभी नाम फाइनल नहीं : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी का कहना है कि सीनियर और डिप्टी मेयर के नाम का चयन नहीं हुआ है। इस बारे में सभी पार्षदों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। दोनों पदों पर भाजपा का ही कब्जा होगा। इनेलो और कांग्रेस तो हाउस में दावा भी नहीं कर सकेंगे, क्योंकि उनके पास बहुमत ही नहीं है। जल्द ही पार्टी नामों का चयन कर लेगी। 25 को चयन होगा : ईओ
नगर निगम के ईओ दीपक सूरा ने बताया कि सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 25 फरवरी तय की गई है। सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजे हाउस की मी¨टग बुलाई गई है।