Move to Jagran APP

कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर किया पौधथ्रोपण

राजीव शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय करने के लिए देश के सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 05:50 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर किया पौधथ्रोपण
कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर किया पौधथ्रोपण

संवाद सहयोगी, रादौर : कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ शनिवार को रोटरी क्लब ने मनाई। क्लब के प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस पर देश की एकता व अखंडता को कायम रखने की शपथ ली। राजीव शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय करने के लिए देश के सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी थी। हमें ऐसे शहीदों पर नाज है। हमारे महान शहीदों की बदौलत कारगिल पर हमारे देश की विजय हुई थी। हमारे जवान रात दिन सीमा पर पैहरा देकर देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा कर रहें हैं। कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब ने कस्बा में पौधे भी लगाए। जाट नगर में 35 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मौके पर अजय शांडिल्य, एडवोकेट पुनीत गर्ग, अशोक चौहान, सुरेशपाल बंचल, कर्मवीर खुर्दबन, सुखदेव सिंह, डा. एससी सैनी, डा. अशोक मिगलानी, विपिन शर्मा, सतीश शांडिल्य, ज्ञानप्रकाश शर्मा, राम कुमार वर्मा, सुमित गोयल, अशोक चौहान उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.