गोहाना रैली में जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता
फोटो : 42 संवाद सहयोगी, रादौर : आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मी¨टग जिला अध्यक्ष डॉ
संवाद सहयोगी, रादौर : आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मी¨टग जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सैनी के नेतृत्व में आप कार्यालय सेक्टर-18 जगाधरी में हुई। जिसमें अंबाला लोकसभा के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि थे। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी 17 फरवरी को गोहाना में अर¨वद केजरीवाल खूंटा पाड़ रैली करेंगे। हरियाणा अब बदलाव की राजनीति चाह रहा है और जनता दिनोंदिन आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ती जा रही है। जिस प्रकार दिल्ली में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की गई। हरियाणा में 2019 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी कार्य पूरी ईमानदारी के साथ किए जाएंगे। मौके पर अंबाला लोकसभा के किसान संघ का अध्यक्ष ऋषिपाल गुर्जर को, जिला यमुनानगर का जिला युवा उपाध्यक्ष नसीब अली को, यमुनानगर से लक्ष्मण विनायक को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉक्टर राजेश सैनी और योगेश्वर शर्मा ने बताया कि यमुनानगर से 1000 कार्यकर्ता गोहाना रैली में 17 फरवरी को जाएंगे। गोहाना रैली जो एक बहुत बड़ी रैली होगी और केजरीवाल चुनाव की प्रक्रिया का एलान करेंगे। मौके पर अनिल प्रजापति, मायाराम, सूरजभान, रामेश्वर, दिलीप, ऋषिपाल राणा, बाल किशन सैनी, गुरुदेव सैनी, मदन बक्शी, राजाराम, पवन, इंद्रजीत ¨सह, अरुण जैन, शैंकी महलांवाली, रघुवीर, सूरजभान, योगेश शेट्टी, रजनीश बख्शी, देवेंद्र, रामसरन, पन्नी लाल, ज्ञानचंद, सुमित शर्मा, कर्मचंद, राजेंद्र कुमार, जयाराम मौजूद रहे।