मुकेश कुमार को मिला हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार
फोटो : 40 जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से गुरुग्राम में र
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से गुरुग्राम में राज्यस्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इसमें यमुनानगर की विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम में चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लि. जोड़ियां के कर्मचारी मुकेश कुमार को हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें प्रमाण पत्र व 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि व गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि दे। दोनों ने मुकेश कुमार को श्रम वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लि. के कर्मचारी जितेंद्र व प्रवीण को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुकेश व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी की तरफ से उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। इस कारण उन्हें आज ये पुरस्कार मिला है। कंपनी की मैनेजमेंट द्वारा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।