सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता यमुनानगर सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ कई दिन दुष्कर्म किया।
थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बीटेक है। बिलासपुर के गांव पीरूवाला निवासी रोहित से पहचान हो गई थी। इस कारण रोहित कई बार उसके घर पर आया था। रोहित ने उसको कहा कि वह उसको सरकारी नौकरी लगा देगा। रोहित ने उसको प्यार की बातों में उलझाना शुरू कर दिया। सितंबर 2018 में रोहित ने उसे शहर के गाबा अस्पताल में नौकरी लगवाने के लिए बुलाया था। वह निर्धारित समय पर अस्पताल के पास पहुंच गई। तभी रोहित उसे अस्पताल के पीछे प्लाट में बने कमरे में ले गया, वह कहने लगा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। यदि वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह मर जाएगा। यहां रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार नौकरी का झांसा देकर रोहित उसके साथ कई दिनों तक अस्पताल के पीछे बने इसी कमरे में दुष्कर्म करता रहा। उसे पता लगा कि रोहित ने कहीं ओर शादी कर ली है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविद्र सिंह का कहना है कि आरोपित रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।