Move to Jagran APP

दहेज मांगने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 06:05 PM (IST)
दहेज मांगने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया
दहेज मांगने पर विवाहिता ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

कल्याण नगर कालोनी निवासी बबली ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में बिहार के गोपालगंज निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति मनोज, सास कुंती व ससुर कुंज बिहारी ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.