महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई
संवाद सहयोगी, रादौर : डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई
संवाद सहयोगी, रादौर : डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। स्कूल के ¨प्रसिपल रमन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए हवनयज्ञ में स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने आहुति डालकर उन्हें याद किया। रमन शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। जिन्होंने समाज के लोगों को जीने की एक नई राह दिखाई थी। समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती ने 1874 में आर्य समाज की स्थापना की थी। वे सन्यासी योद्धा के रूप में जाने गए क्योंकि उन्होंने ब्रह्मचार्य, मद्यनिषेध व सादा जीवन अपनाते हुए समाज में फैली अनेकों बुराइयों का डटकर विरोध किया। उन्होंने जन्म के आधार पर जाति भेद का भी विरोध किया था। महर्षि दयानंद ने स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह व राष्ट्रवाद के समर्थन में बहुमुखी योगदान दिया। स्टाफ सदस्य सुशीला जौली और मीनाक्षी शर्मा ने गुरु के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में भी महर्षि दयानंद जी का पूर्णरूप से योगदान रहा। वे क्रांतिकारियों के प्रेरणास्त्रोत रहे।