बैंक खाते से निकाले गहने, सात पर केस
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ज्वाइंट अकाउंट के खाते में बैंक लॉकर से गहने और कीमती साम
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ज्वाइंट अकाउंट के खाते में बैंक लॉकर से गहने और कीमती सामान हड़पने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
जगाधरी के सेक्टर-15 निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक में उसके बेटे पंकज और उसकी पत्नी प्रियंका का ज्वाइंट अकाउंट चल रहा है। उन्होंने अपने अकाउंट के बैंक में लॉकर भी लिया हुआ है। कुछ दिन पहले उसके बेटे पंकज की मौत हो गई। आरोप है कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी पुत्रवधु प्रियंका ने अपने अन्य छह साथियों के साथ मिलकर बैंक लॉकर से लाखों रुपये के गहने और घर से कीमती सामान हड़प लिया। उन्होंने इसका विरोध जताया तो आरोपितों ने उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर आरोपित प्रियंका, मो¨हद्र ¨सह, सुदेश, अर्जुन, डॉ. नरेंद्र मलिक, विवेक व नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में अभी किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।