होली पर मचाया हुड़दंग, कई जगह झगड़े
जागरण संवाददाता यमुनानगर होली के दिन कई जगहों पर हुड़दंग भी मचाया गया। झगड़ों में
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : होली के दिन कई जगहों पर हुड़दंग भी मचाया गया। झगड़ों में कुछ लोग घायल भी हो गए, लेकिन पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची। आपसी बातचीत के बाद मामलों को सुलझा लिया गया इसलिए पुलिस के रिकॉर्ड में झगड़ों के केस शून्य ही रहे।
होली के दिन शहर के महाराणा प्रताप पार्क के पास दो कार चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक करेटा कार में लेफ्ट साइड से ओवरटेक किया तो वहां से गुजर रहे मॉडल कॉलोनी निवासी बाइक सवार रवि को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ रतन कुमार उसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भी गए, परंतु घायल ने कहा कि वह इस वक्त शिकायत देने की स्थिति में नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिस कारण थाने में शिकायत नहीं दी गई।
उधर, आदर्श नगर कैंप निवासी दीपक ने बताया कि उसे विजय कॉलोनी में एक व्यक्ति से अपने उधार के पैसे लेने थे। इसी दौरान आरोपित ने उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर सरियों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। आरोप है कि आरोपित की मां ने भी उसके साथ मारपीट की। घायल हो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले की शिकायत नहीं की गई। वहीं, होली के दिन ही शहर में कुछ लोग कार व बाइकों पर अर्द्धनग्न होकर हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान वहां से उद्योग व्यापार मंडल के जिला सचिव दीपक अपने साथियों और उनके परिवार के साथ वहां से जा रहे थे। हुड़दंग मचा रहे युवक उनके इर्द गिर्द मंडराने लगे। तभी वहां से थाना शहर यमुनानगर एसएचओ रत्न कुमार पहुंच गए। जिन्हें देखकर युवक वहां से फरार हो गए। इसी मामले के उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य आशीष मित्तल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने होली के दिन पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी कुलदीप यादव और एसएचओ रत्न कुमार की सराहना की।