कॉलेज में पुराने सहपाठियों से मिल यादें हुई ताजा
फोटो: 43, 43ए फैशन डिजाइनर गीता अरोड़ा ने फैशन से जुड़ी दी जानकारी जागरण संवाददाता
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित आर्यमनी माला में कॉलेज से पासआउट 200 से ज्यादा छात्राओं ने शिरकत की। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापिका उमा देवी मुख्य अतिथि रही और अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक ¨प्रसिपल डॉ. विभा गुप्ता रही। इसी वर्ष आर्य मनी माला संस्था रजिस्टर्ड हुई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। पुरानी सहेलियों से मिलकर यादें ताजा हो गई। सेक्टर 17 से आई फैशन डिजाइनर गीता अरोड़ा ने फैशन से जुड़े अनुभव ताजा किए। गीता अरोड़ा ने बताया कि फैशन में हर रोज बदलाव होता है। युवा वर्ग नीत नए डिजाइन की मांग करता है। कपड़े भी ऐसे हो जिनके पहनने से नई लुक मिले। आकर्षक दिखाई दें।
मुख्य अतिथि उमा शर्मा ने कहा कि जब भी आवाज दोगे, बुला लेना मुझे, मैं गया वक्त नहीं, जो लौट कर ना आ सकूं। इन पंक्तियों से सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि उमरां च कि रखया दिल होना चाहिदा जवान। मुझे 51 साल हो गए हैं इस कॉलेज को छोड़े हुए पर आज भी दिल इसी कॉलेज में बसता है। कार्यक्रम में हरियाणवी समूह नृत्य और गीत प्रस्तुत कर पुरानी छात्राओं ने खूब तालियां बटौरी। मनीषा ने कहा कि उन्हें बड़ा गर्व है कि इस कॉलेज से आगे बढ़ने की प्ररेणा मिली। अब इस आर्य मनी माला संस्था की प्रेजिडेंट बनने पर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं। आर्य मनी माला संस्था का उद्देश्य इस महाविद्यालय के मूल्यों, संस्कृति को विश्व भर मे फैलाना है।
डॉ. विभा गुप्ता ने सभी आर्य मनी माला छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये हमारी बेटियां हैं।