ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत
जागरण संवाददाता यमुनानगर जगूड़ी नगला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब कर एक किसान
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगूड़ी नगला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से नीचे दब कर एक किसान की मौत हो गई।
धौड़ंग निवासी 39 वर्षीय नसीब सिंह अपना ट्रैक्टर और आलू निकालने की मशीन लेकर गांव धनानी में गया था। वह खेतों से काम खत्म कर रात को खेतों से वापस अपने गांव में लौट रहा था। जैसे ही वह जगूड़ी-नगला के बीच पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर के आगे नील गाय आ गई, जिस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और नसीब सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें