दो किलोग्राम गांजा के साथ युवक दबोचा
जासं यमुनानगर पुराना सहारनपुर मार्ग से सीआइए ने दो किलो 250 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 03:09 AM (IST)
जासं, यमुनानगर: पुराना सहारनपुर मार्ग से सीआइए ने दो किलो 250 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
सीआइए पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने सहारनपुर मार्ग पर एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित से दो किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान डेहा बस्ती अग्रसेन चौक निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें