Move to Jagran APP

एशियन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर दीपिका ठाकुर को विधायक ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एशियन खेलों में दूसरे स्थान पर रही हॉकी टीम की खिलाड़ी द

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 12:19 AM (IST)
एशियन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर दीपिका ठाकुर को विधायक ने किया सम्मानित
एशियन खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर दीपिका ठाकुर को विधायक ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

एशियन खेलों में दूसरे स्थान पर रही हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर जिला में पहुंचने पर शहर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। विधायक ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी रा¨जद्र पाल गुप्ता व कोच ने भी उन्हें पुष्प भेंट किए। एशियन खेलों में सिल्वर मेडल जितने के लिए विधायक ने दीपिका ठाकुर को बधाई दी। दीपिका ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

दीपिका ठाकुर अपने पति विक्रम दहिया के साथ यमुनानगर पहुंची थी। दरअसल वो अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आई थी। वे सबसे पहले एसडीएम जगाधरी कार्यालय में गई। जहां पर उन्होंने शादी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेजों को पूरा किया। इसके बाद वे मॉडल टाउन में रेलवे कर्मचारी एवं फुटबाल खिलाड़ी पंकज चुग के घर पर पहुंची थी। दीपिका ने अपने आने की सूचना शुक्रवार सुबह ही जिला खेल अधिकारी को दी थी। दीपिका के आने का पता चलते ही विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, उद्योगपति अजय मानिकटाहला भी पंकज चुग के घर पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले दीपिका को बधाई दी और फिर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद दीपिका ठाकुर पति विक्रम दहिया के साथ तेजली खेल परिसर में भी गई। जहां पर उन्होंने विक्रम दहिया व खेल विभाग के स्टाफ के साथ अपनी पुरानी यादों को सांझा किया। मौके पर योगा कोच किरण गुलाटी, बैडमिंटन कोच ललित यादव, लॉन टेनिस कोच गौरव शर्मा, बॉ¨क्सग कोच अनिल शर्मा, जिमनास्टिक कोच परमजीत ¨सह, सहायक नरेश, एथलेटिक कोच नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, स्टोर कीपर रवि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.