भाजपा ने जानबूझ कर छोटा किया बजट सत्र : चौटाला
संवाद सहयोगी रादौर भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विधानसभा का सत्र छो
संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विधानसभा का सत्र छोटा किया है। विधानसभा सत्र छोटा होने के कारण प्रदेश के विधायक विधानसभा में अपने मुद्दों को नहीं उठा पाए है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पांच दिन के विधानसभा सत्र में प्रदेश के 90 विधायकों को अपनी बात कहने का मौका तक नहीं मिलेगा। ऐसे में विधायक किस प्रकार अपने क्षेत्र के मुददों और समस्याओं को उठा सकता है। यह शब्द विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला ने शुक्रवार को शहर के एक पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में कहे।
अभय ¨सह चौटाला इनेलो नेता सुभाष खुर्दबन और कर्मवीर खुर्दबन के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार किसानों की हितैषी होने का दावा कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने खाद, बिजली, डीजल, नहरी पानी और कीडे़ मार दवाओं के दाम आसमान छू रहे है। इससे किसानों की कमर टूट रही है। किसानों के ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के दाम बढ़ाकर सरकार ने किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास करने की बात कहते है। जबकि प्रदेश में विकास ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहा है।