भाजपा ने पूरे नहीं किए लोगों से किए वादे : भूपेंद्र राणा
संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे हो चुके है लेकिन जनता से पार्टी द्वारा
संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे हो चुके है लेकिन जनता से पार्टी द्वारा किए गए वादे आज भी अधूरे है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जनता से लगभग 160 चुनावी वादे किए थे। यह शब्द प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा ने रविवार को गांव रपौली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे वादे खोखले निकले है। प्रदेश के लोग बिजली, पानी की समस्या से परेशान है। सरकार ने किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी। परंतु आज तक इसे लागू नहीं किया गया। इससे किसानों को फसलों के लागत मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश में धान की फसल की बेकद्री हो रही है। किसानों को फसलों के उचित दाम भी नहीं दिए जा रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान व पापुलर की फसल के दाम भी पर्याप्त मात्रा में नहीं दिए जा रहे है। जिससे किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।