13 अप्रैल को सामूहिक विवाह कराएगी भाविप
संवाद सहयोगी, रादौर : भारत विकास परिषद की ओर से 13 अप्रैल को सत्यम पैलेस में निर्धन कन्याओ
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : भारत विकास परिषद की ओर से 13 अप्रैल को सत्यम पैलेस में निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। संस्था की ओर से जरूरत का सामान भेंट किया जाएगा। संस्था के प्रधान सुमित गोयल ने बताया कि शहर में संस्था की ओर से अब तक 190 निर्धन कन्याओं की शादियां कराई जा चुकी है। समारोह को कामयाब बनाने में शहर और क्षेत्र के लोग तन, मन, धन से सहयोग करते हैं। इस कारण संस्था निर्धन कन्याओं की शादियों का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करती आ रही है। उन्होंने बताया कि निर्धन कन्याओं की शादियों के कार्यक्रम को लेकर उनके परिवार 10 मार्च तक अपने आवेदन संस्था के पास जमा करा सकते हैं। उनकी शादी 13 अप्रैल को शहर में आयोजित की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें