आवारा पशुओं से लोग परेशान
संवाद सहयोगी, रादौर : आवारा पशुओं से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। किसानों के लिए त
संवाद सहयोगी, रादौर : आवारा पशुओं से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। किसानों के लिए तो ये पशु बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। रादौर निवासी रामकुमार धानोखेड़ी, सुनील कांबोज, प्रदीप मलिक, मीतू सैनी, संदीप सैनी, मक्खन सैनी व धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि आवारा पशुओं की भरमार है। आसपास के क्षेत्र के लोग पशुओं को रादौर में छोड़ जाते है,ं जिस कारण पशुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। आवारा पशु दिनभर सड़कों पर खड़े रहते हैं। सडकों पर दुर्घटनाएं हो रही है। किसान नरेश कुमार, महेश कुमार, म¨हद्र ¨सह, जस¨वद्र ¨सह व धर्म ¨सह ने बताया कि आवारा पशु दिनभर उनके खेतों में घुसकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात दिन आवारा पशुओं से अपनी फसलों की रखवाली करने में लगे रहते हैं।