Move to Jagran APP

मायावती चंडीगढ़ में 15 को मनाएंगी कांशीराम का जन्म दिवस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म दिवस 15 मार्च को च

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 05:04 PM (IST)
मायावती चंडीगढ़ में 15 को मनाएंगी कांशीराम का जन्म दिवस
मायावती चंडीगढ़ में 15 को मनाएंगी कांशीराम का जन्म दिवस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म दिवस 15 मार्च को चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मुख्यातिथि होंगी। यह जानकारी राज्य प्रभारी व उत्तर प्रदेश के विधायक डॉ. मेघराज ¨सह ने दी। वह शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने की।

loksabha election banner

डॉ. मेघराज ने कहा प्रदेश में जंगल राज है। प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसान हताश व परेशान हैं। भारती ने कहा कि सरकार ने दादुपुर नलवी नहर किसानों को मुआवजा दिए बिना बंद कर दिया। किसान चार माह से धरने पर बैठे हैं। परंतु सरकार के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा फेल हो चुका है। बेटियों पर प्रतिदिन हो रहे अत्याचारों के कारण भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर हरियाणा के प्रभारी नरेश सारन, कृपा राम पूनिया, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, अंबाला लोकसभा प्रभारी मंगत राम सैनी, जिला प्रभारी राम ¨सह डहरिया, जयराम ज्ञानेवाला, जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल ¨सह, प्रदीप कुमार, बलजीत शर्मा, रा¨जद्र जरोरा, रणधीर चौधरी, शलेश त्यागी, एडवोकेट गुरमुख ¨सह, नानक चंद आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.