Move to Jagran APP

संविधान की मर्यादाओ का पाठ न सिखाए कांग्रेस : कटारिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अंबाला

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 May 2018 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 01:08 AM (IST)
संविधान की मर्यादाओ का पाठ न सिखाए कांग्रेस : कटारिया
संविधान की मर्यादाओ का पाठ न सिखाए कांग्रेस : कटारिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने कर्नाटक में येदुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण नियमों के अनुसार ही येदुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल व गुलाम नवी आजाद पर तीखे व कड़े हमले करते हुए कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमे संविधान की मर्यादाओं का पाठ न सिखाए। क्या कांग्रेस उस वक्त को भूल गई है, जब बिना किन्हीं कारणों के भाजपा की चार राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया था। क्या कांग्रेस भूल गई है कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए देश में आपात काल लगा दिया था और अढ़ाई लाख लोगों को जेलो में जबरन डाल दिया था। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने खिसकते हुए जनाधार से बोखलाहट में आ गई है। इसीलिए भाजपा पर तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर भाजपा सरकार को बदनाम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.