Move to Jagran APP

जीएम ने बसें थाने व पुलिस लाइन में खड़ी करवाई तो कर्मचारियों ने आठ घंटे पहले कर दी हड़ताल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच सितंबर को हड़ताल के दिन कुछ बसें चलाई जा सके इसलिए जीएम

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 02:13 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 02:13 AM (IST)
जीएम ने बसें थाने व पुलिस लाइन में खड़ी करवाई तो कर्मचारियों ने आठ घंटे पहले कर दी हड़ताल
जीएम ने बसें थाने व पुलिस लाइन में खड़ी करवाई तो कर्मचारियों ने आठ घंटे पहले कर दी हड़ताल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पांच सितंबर को हड़ताल के दिन कुछ बसें चलाई जा सके इसलिए जीएम ने कुछ बसें थाना शहर यमुनानगर व पुलिस लाइन में खड़ी करवा दी। इसका पता जब रोडवेज कर्मचारियों को चला तो वर्कशॉप से बसें बाहर नहीं जाने दी। साथ ही निर्धारित समय से आठ घंटे पहले ही कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। वर्कशॉप में बैठकर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई बार कर्मचारी रोडवेज जीएम से उलझ गए। इस मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

ऑल हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पांच सितंबर को हड़ताल की घोषणा कर रखी है। हड़ताल की रणनीति बनाने के लिए ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी रोडवेज वर्कशॉप के अंदर गेट मी¨टग कर रहे थे। मी¨टग में यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, अनुप सहरावत, जयभगवान कादियान, नसीब जाखड़ समेत कई राज्य नेता इसमें पहुंचे थे। दोपहर तीन बजे कर्मचारियों को पता चला कि हड़ताल के दिन बसें चलाने के लिए जीएम र¨वद्र पाठक ने कुछ बसें थाना शहर यमुनानगर व पुलिस लाइन में खड़ी करवा दी हैं। इस पर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों जगह कर्मचारी भेजे गए जिन्होंने रिपोर्ट दी कि बसें बाहर खड़ी करवाई गई हैं। इस पर कर्मचारियों ने पौने चार बजे के बाद वर्कशॉप के अंदर से किसी भी बस को बाहर नहीं जाने दिया। सूचना पाते ही जीएम र¨वद्र पाठक मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। परंतु कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। काफी देर तक कर्मचारी जीएम से उलझते रहे। इस पर जीएम ने फोन कर मौके पर पुलिस फोर्स को बुला लिया। वर्कशॉप के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बस स्टैंड पर बढ़ी यात्रियों की भीड़ : बसें बंद होने से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्र से जो विद्यार्थी शहर की आइटीआइ व कॉलेजों में आए थे वो देर शाम तक बसों का इंतजार करते रहे। वहीं जो बसें चल रही थी उनके अंदर भीड़ बढ़ गई। विद्यार्थियों को बस की छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। पांच से 11 नंबर काउंटर तक एक भी बस नहीं थी। बसें कब आएंगी इसके बारे में वे पूछताछ केंद्र पर जाते रहे। परंतु बसें कब चलेंगी इस बारे में उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। तानाशाही के खिलाफ हड़ताल : हरिनारायण

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है। हमने वर्कशॉप व बस स्टैंड के अंदर से बसें चलाने पर कोई एतराज नहीं था। लेकिन जीएम ने बसों को बाहर खड़ी करवा दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है और वे समय से पहले हड़ताल पर चले गए। शर्मा ने कहा कि यदि दूसरी यूनियन हड़ताल के दिन बसें चलाती है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। यात्रियों के लिए खड़ी की बसें : जीएम

जीएम र¨वद्र पाठक ने बताया कि हड़ताल के दिन यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए कुछ बसें बाहर खड़ी करवाई गई थी। यूनियन नेताओं ने बसों को रोक कर गलत किया है। यूनियन ने पांच सितंबर को हड़ताल की घोषणा कर रखी है। फिर पहले हड़ताल क्यों की जा रही है। जीएम ने लगवाए नोटिस : जीएम ने रोडवेज वर्कशॉप व बस स्टैंड पर नोटिस लगवा दिए हैं। जिसमें कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वे हड़ताल पर न जाएं। क्योंकि सरकार ने इस हड़ताल को अवैध घोषित कर रखा है। साथ ही यमुनानगर डिपो में आए 51 नए चालकों को भी हड़ताल पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। क्योंकि वे दो वर्ष के प्रोबेशन समय पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.