Move to Jagran APP

चुनाव के लिए तैयारी रखें कार्यकर्ता : कुसुम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा शक्ति केंद्र कैंप की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 05:10 PM (IST)
चुनाव के लिए तैयारी रखें कार्यकर्ता : कुसुम
चुनाव के लिए तैयारी रखें कार्यकर्ता : कुसुम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा शक्ति केंद्र कैंप की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।

loksabha election banner

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम मेहता ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर हर समय आगामी चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए। शक्ति केंद्र प्रमुख व पालक, बूथ अध्यक्ष, बुथ कार्यकारिणी अपने अपने बूथ पर वोटर लिस्ट का अध्ययन करके जो वोट किसी गलती से कट जाती है वो दोबारा बनवाए। जो नई वोट बनवानी है, उन्हें बनवाए। प्रत्येक बूथ पर खबरची नियुक्त करने के बारे में बताया कि खबरची बनाने से पार्टी व सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं पर सीधे पहुंचेगी, जिससे पार्टी की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक प्रसार व प्रचार हो सकेगा। सर्वसम्मति से सतीश तागरा, कमल शर्मा एवं नितिन ग्रोवर व राजन को बूथ का खबरची बनाया गया। शक्ति केंद्र पालक अमित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूबी ¨सह, भाजयुमो मंडल महामंत्री डॉ. शुभम सैनी, संजीव लांबा दीपक गाबा, सत्यम भारद्वाज, राहुल जायसवाल, ममता शर्मा, मंथन, सुनैना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.