मुस्लिम महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी : पृथ्वी राज
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी पृथ्वी राज समाज मिलन कार्यक्रम के तह
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 11:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी पृथ्वी राज समाज मिलन कार्यक्रम के तहत साढौरा के गांव खांडरा में मुस्लिम समाज के लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में मुस्लिम और दलित समाज अपने आपको असुरक्षित व असहाय महसूस कर रहा है। समाज के लोगों को आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया। मौके पर पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुरेश, वलीदीन, लालदीन, सरपंच टीटू, वली अहमद, निसार अमहद, मजीदखां, अमित कुमार, बलराम व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें