बाल वैज्ञानिकों ने परीधि मापने का किया प्रयोग
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 2200 वर्ष पुराने इराटोस्थनीज प्रयोग के द्वारा मात्र छड़ की धूप में
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 2200 वर्ष पुराने इराटोस्थनीज प्रयोग के द्वारा मात्र छड़ की धूप में परछाई की लंबाई व गणितीय विधियों से नापी पृथ्वी की परिधि वर्ष के सबसे लंबे दिन 21 जून को क्लब सदस्यों ने मध्यान्ह समय (नून टाइम) भी ज्ञात करना सीखा। आमतौर पर दोपहर 12 बजे को ही नून टाइम मान लिया जाता है, लेकिन नून टाइम हर जगहों पर रोज अलग होता है। जिले का नून टाइम 12 बजकर 22 मिनट था।
स्थानीय अर्जुन पार्क में सीवी रमण विपनेट विज्ञान क्लब, सरोजिनी कॉलोनी के सदस्यों ने दर्शन लाल बवेजा व गौरव कुमार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस और सबसे ल बे दिन की जुगलबंदी करते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पृथ्वी की परिधि नापने का प्रयोग किया। 21 जून सबसे लंबी अवधि का दिन होता है इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर होता है और उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करता है। आज के दिन के बाद क्रमश दिन छोटी अवधि के होने शुरू हो जाते हैं। प्रारंभ में दिन रात की अवधि में अंतर कुछ ही सेकेंड्स का होता है परंतु बाद में अधिक होता जाता है।
समर सोलेटाइस यानी सबसे लंबा दिन के अवसर पर दुनिया भर के बीस से भी अधिक देशों के सैकड़ों बच्चों ने इस प्रयोग को करके 2200 सौ साल पुराने इराटोस्थनीज मैथड को ताजा किया व साथ ही साथ भूगोल, खगोल विज्ञान व गणित विषयों से संबंधित अपने ज्ञान में इजाफा किया। मौके पर ही पलक बतरा, अवनी महाजन, पारस बतरा, पार्थवी, अंशी, वासु गुप्ता, हरमनदीप ¨सह, सिमरनपाल, जगजोत ¨सह, रक्षित चावला, काजल, गौतम, अंशिका शर्मा, ग्रेसी, हिमांशी, अंशिका राणा, सृष्टि राणा, राघव शर्मा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।