मोदी सरकार के बहुमत साबित करने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी
संवाद सहयोगी, रादौर : मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में बहुमत साबित किए जाने पर शनिवार को भाज
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 05:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में बहुमत साबित किए जाने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भाजपा युवा मोर्चा प्रधान हैप्पी खेडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव खेड़ी लक्खा¨सह में लड्डू बांटे। इस दौरान हैप्पीखेड़ी ने कहा कि देश में आज भी मोदी लहर बरकारार है। लोग भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में फैले भ्रष्टाचार का खत्म करवाकर जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया है। जिससे दुनियाभर में देश की छवि सुधरी है। इस अवसर पर विरेंद्र मुंजाल, ¨प्रस, प्रवीण, सुरेश खुराना, अंकुर, जगमाल, विरेन्द्र चानना, राजकुमार घिलौर, सुरेन्द्र चीमा, रूपेन्द्र मल्ली भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें