विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा शिक्षा मंत्री की सरपंचों के नाम चिट्ठी, गर्मी की छुट्टियों में स्कूलों की सफाई का जिम्मा

Published: Sat, 31 May 2025 03:53 PM (IST)

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने प्रदेशभर के सरपंचों को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों की सफाई ...और पढ़ें

हरियाणा शिक्षा मंत्री की सरपंचों के नाम चिट्ठी (जागरण फोटो)
हरियाणा शिक्षा मंत्री की सरपंचों के नाम चिट्ठी (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान राजकीय विद्यालयों में सफाई नहीं हो पाती है। एक माह में स्कूलों में काफी गंदगी हो जाती है। ऐसे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों के सरपंचों के नाम चिट्ठी जारी की है जिसमें कहा गया है कि एक माह तक विद्या के मंदिरों की सफाई रखने की जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर रहेगी।

एक माह तक बंद रहते हैं स्कूल

सफाई होने से राजकीय स्कूलों की बिल्डिंग की हालत भी अच्छी रहेगी। गर्मियों की छुट्टी के दौरान एक माह तक स्कूल पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। जिस कारण जुलाई में स्कूल खुलने के साथ ही करीब दो से तीन दिन सफाई में लग जाते हैं। स्कूलों में बंद के दौरान बैंचों से लेकर कमरों तक में धूल हो जाती है।

'विद्या का मंदिर साफ करना हमारा कर्तव्य'

मगर इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के सरपंचों पर स्कूलों की सफाई का जिम्मा रहेगा। इसको लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांड़ा की तरफ से पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 से 30 जून तक रहता है। शिक्षा मंत्री का यह भी कहना है कि विद्या के मंदिर की सफाई करना हमारा नैतिक कर्तव्य बन जाता है।