अड़े एनएचएम कर्मी जमकर नारेबाजी
जागरण संवाददाता यमुनानगर सेवा सुरक्षा और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग पर धरना द
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सेवा सुरक्षा और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग पर धरना दे रहे एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया। सिविल अस्पताल से एनएचएम कर्मी रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां पर सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। उधर, आम आदमी पार्टी ने लघु सचिवालय के सामने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ही कुछ कर्मचारी सरकार के सामने गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। इस बारे में हमारी मी¨टग हो चुकी है। हमने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है कि हमें सेवा सुरक्षा चाहिए, जबकि कुछ कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। हमारी सेवा सुरक्षा की मांग है। जब तक यह पूरी नहीं होती। हड़ताल जारी रहेगी। उनका दावा है कि हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनएचएम कर्मियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के सामने सीएम का पुतला भी फूंका। डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार से सभी कर्मचरी परेशान है। आंगनबाड़ी से लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। बेवजह बना रहे दबाव
चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया का कहना है कि कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। यह गलत है। रही बात सेवा सुरक्षा की तो उन्हें कभी नहीं निकाला गया। यह बेवजह सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी कर्मचारी भी हड़ताल पर नहीं है। जिस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं सही चल रही हैं। इसके अलावा अलग से भी इंतजाम किए गए हैं। मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।