विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के हरभजन हत्याकांड में मां-बेटा गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन आया सामने; शूटर अभी भी फरार

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:14 AM (IST)

यमुनानगर के हरभजन हत्याकांड में सीआइए-टू ने दो और आरोपियों, मां-बेटे रूशील नंदा और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जिम के बाहर की थी हत्या (फाइल फोटो)

जिम के बाहर की थी हत्या (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हरभजन हत्याकांड में मां-बेटे रूशील नंदा और सुनीता देवी गिरफ्तार

  2. विदेश से आई 50 हजार की रकम बदमाशों तक पहुंचाई गई

  3. गर्विश नंदा ने भेजी थी रकम, गैंगस्टर नोनी राणा का दोस्त

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित जैक फिटनेस जिम के बाहर तीन सितंबर को प्रेमनगर निवासी 62 वर्षीय ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में सीआइए-टू की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान यमुनानगर शहर के करतारपुरा निवासी रूशील नंदा और उसकी मां सुनीता देवी के रूप में हुई है।

दोनों मां-बेटे हैं। रूशील नंदा का भाई गर्विश नंदा विदेश में रहता है। जांच में पता चला कि गर्विश गैंगस्टर काला राणा के भाई कुख्यात नोनी राणा का दोस्त है।

विदेश में रहने वाले गर्विश ने रूशील व मां सुनीता के ज्वाइंट अकाउंट में बड़ी रकम भेजी। यह राशि वारदात अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचाई गई। 50 हजार रुपये होने की बात सामने आई है।

मामले में ये हो चुके गिरफ्तार सीआइए-टू अब तक मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुरुक्षेत्र निवासी आर्यन उर्फ नानी और राकेश को 10 सितंबर को छोटी पाबनी के पास मुठभेड़ के बाद गोली मारकर काबू किया था।

दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने शूटरों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। विशाल ने शूटरों को बाइक दी, जबकि किशन ने मृतक हरभजन सिंह की कार में जीपीएस चिप लगाकर लोकेशन उपलब्ध कराई। करनाल निवासी मनीष ने कार और घर के फोटो बदमाशों को दिए थे। शूटर अभी फरार हैं।