Move to Jagran APP

तलाक के केस पर बात करने से किया था मना, इसलिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली

फर्कपुर की जैन कॉलोनी में पत्नी को गोली मारने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह केस महिला के प्रेमी की शिकायत पर दर्ज किया है। गंभीर हालत में महिला को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:20 AM (IST)
तलाक के केस पर बात करने से किया था मना, इसलिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली
तलाक के केस पर बात करने से किया था मना, इसलिए पति ने पत्नी को मारी थी गोली

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फर्कपुर की जैन कॉलोनी में पत्नी को गोली मारने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह केस महिला के प्रेमी की शिकायत पर दर्ज किया है। गंभीर हालत में महिला को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

एक ही गांव के हैं पति व प्रेमी :

करनाल के थाना मधुबन के अंतर्गत गांव मगनौड़ी निवासी रोबिन ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहतक के गांव कलानौर मुझेड़ी गांव निवासी सोनिया की शादी उसके गांव के नरेश के साथ कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही नरेश और सोनिया में मन मुटाव चल रहा था। दोनों में अकसर झगड़े होते थे। कई बार नरेश शराब के नशे में सोनिया से मारपीट करता था। पड़ोसी होने के नाते वह दोनों को समझाने के लिए सोनिया व नरेश के पास चला जाता था। इसी दौरान उसे सोनिया से प्यार हो गया।

तीन माह पहले लाया था यमुनानगर

रोबिन ने बताया कि सोनिया भी रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुक थी, इसलिए वह तीन माह माह पहले सोनिया को उसके घर से यमुनानगर ले आया था। सोनिया शहर में किराये के कमरे पर रहने लगी। जबकि वह अपने घर ही रहता था। वह उससे मिलने के लिए यहां आता रहता था। रोबिन ने बताया कि शनिवार को सोनिया ने उसे फोन कर घर बुलाया था। उन्हें किसी काम से करनाल जाना था। वह सोनिया को बाइक पर बिठाकर जा रहा था कि रादौर रोड पर जैन कॉलोनी में नरेश ने उन्हें आवाज लगाई वे रूक गए। नरेश ने कोर्ट में चल रहे उनके तलाक के केस पर बात करनी चाहिए, परंतु सोनिया ने उससे इस विषय पर बात करने से मना कर दिया। तभी गुस्से में आकर नरेश ने जेब से देसी कट्टा निकाला और सोनिया को गोली मार दी। गोली चलने से वहां लोग एकत्रित हो गए। नरेश वहां से फरार हो गया। वह बाइक पर सोनिया को निजी अस्पताल लेकर गया जहां उसे उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

गांधी नगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.