गीता जी हर वर्ग के लिए उपयोगी : ज्ञानानंद
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने पंजाबी धर्मशाला में क्षेत्र के धर्म प्रचारक ब्राह्मण समाज की बैठक में संबोधन किया। उन्होंने गीता जी के बारे में जानकारी दी। भगवत गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली हुई वह प्रेरणा है जो आज के कलयुग में हर वर्ग के लिए उपयोगी है।
जगाधरी : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने पंजाबी धर्मशाला में क्षेत्र के धर्म प्रचारक ब्राह्मण समाज की बैठक में संबोधन किया। उन्होंने गीता जी के बारे में जानकारी दी। भगवत गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली हुई वह प्रेरणा है जो आज के कलयुग में हर वर्ग के लिए उपयोगी है। आज की जरूरत भी है। युवा, शिक्षक, न्याय से जुड़े लोग सभी को इसका श्रवण करना चाहिए। गीता जी का अनुशरण करना चाहिए। मानव सेवा करनी चाहिए। एक दिसंबर को लाल किला पर 18 हजार यजमानों की ओर से गीता जी को जीवन में धारण कर विश्व शांति की कामना की जाएगी। 18 हजार ब्राह्मणों ने इस यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रण लिया है। मौके पर अमरनाथ बंसल, राज सलूजा, जितेंद ्रगुप्ता, भारतभूषण बंसल, नीरज कालड़ा, केवलकृष्ण सैनी, गोतम छाबड़ा, अनिल गुप्ता, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।