Move to Jagran APP

दीक्षा कैंपस में आर्मी भर्ती में लगे जवानों का स्वागत

असफलता ही सफलता की कुंजी है। ये बात बिलकुल सत्य है क्योंकि असफलता से सफलता की ओर लौटना संभव है। इसमें ठोस सच्चाई है। दुनिया में अनेक महान सफल इंसान है। जिन्होंने अपने जीवन में इस संभावना को सच मे बदला है। ये बात दीक्षा एकेडमी के संचालक लाभ सिंह फौजी ने कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 07:30 AM (IST)
दीक्षा कैंपस में आर्मी भर्ती में लगे जवानों का स्वागत
दीक्षा कैंपस में आर्मी भर्ती में लगे जवानों का स्वागत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : असफलता ही सफलता की कुंजी है। ये बात बिलकुल सत्य है, क्योंकि असफलता से सफलता की ओर लौटना संभव है। इसमें ठोस सच्चाई है। दुनिया में अनेक महान सफल इंसान है। जिन्होंने अपने जीवन में इस संभावना को सच मे बदला है। ये बात दीक्षा एकेडमी के संचालक लाभ सिंह फौजी ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आरंभिक प्रयासों में इन्हें बड़ी असफलता मिली है। एक नही कई बार, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी,अपना प्रयत्न जारी रखा। अपना मनोबल और विश्वास बनाए रखा। अंत में उन्होंने दुनिया भर में मिसाल पेश की। असफलता से सफलता की कहानी गढ़ने वाले महान लोग हमें नयी राह दिखाते हैं। हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कैंपस से आर्मी भर्ती में 20 छात्रों ने सफलता प्राप्त करते हुए नियुक्ति पाई। इसी को लेकर हर साल की तरह अबकी बार भी नियुक्त हुए जवानों का अध्यापक और छात्रों ने फूलमालाओं और गुलाल से स्वागत किया। जवानों और उनके माता पिता को बधाई के साथ साथ देश के हित में योगदान देने के लिए धन्यवाद भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.